शिप्रा मैया का रौद्र शांत करने के लिए पंडितों ने की प्रार्थना August 22, 2020 • राजेंद्र पुरोहित सिद्धवट मंदिर पर किया मां शिप्रा का चुनरी ओढ़ाकर सौभाग्य पूजन उज्जैन। नगर में मां क्षिप्रा के बाढ़ द्वारा सभी प्रमुख तीर्थ स्थान रामघाट गंगा हां घाट मंगलनाथ अंगारेश्वर सिद्धवट ऋण मुक्तेश्वर नरसिंह घाट सहित अनेक तीर्थ स्थान पर भगवान शिप्रा मैया द्वारा जलमग्न हो गये। मां शिप्रा की भयावहता को और उसके स्वरूप को शांत करने के-लिए सिद्धवट मंदिर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी पुजारी गण पंडित उपेंद्र पुजारी, दिनेश पुजारी, पंडित हेमंत शास्त्री, रवि गुरु, भक्त पंडित राम शर्मा, पंडित यश पंड्या, पंडित नितेश मेहता, पंडित शरद पुजारी, तीर्थ पुरोहित पंडित विमलेश शास्त्री, पंडित कपिल शर्मा, पंडित संजय चतुर्वेदी, शिवम पुजारी आदि तीर्थ पुरोहितों पुजारियों द्वारा मां शिप्रा का सौभाग्य स्वरूप चुनरी उड़ा कर विधि विधान से आरती पूजन कर प्रार्थना की गई। मां क्षिप्रा अपने पुनः शांत होकर मूल स्वरूप को प्राप्त करने की प्रार्थना की गई।